लाइव हिंदी खबर :- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आखिरकार अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने प्यारे अंदाज़ में लिखा – “1+1=3”।
यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जगत तक सभी ने इस खुशखबरी पर कपल को शुभकामनाएँ दीं। फैन्स भी दोनों की आने वाली जिंदगी के नए सफर के लिए बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
गौरतलब है कि परिणीति और राघव चड्ढा ने पिछले साल सितंबर 2023 में दिल्ली में शाही अंदाज़ में शादी की थी। शादी में कई बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियाँ शामिल हुई थीं। तब से ही यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है।
अब, कपल के पेरेंट्स बनने की खबर ने उनके फैन्स के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
You may also like
चीन में तबाही के बाद लाओस पर मंडराया 'काजिकी' का खतरा, एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मनोज जरांगे का ऐलान, मराठा समाज बंधुओं के साथ मुंबई में करेंगे आरक्षण की मांग
भारत को छेड़ने वाले को छोड़ेंगे नहीं: राजनाथ
निक्की हत्याकांड मामला : अब तक 4 लोग गिरफ्तार, सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
33 की उम्र में 13वीं बार प्रेग्नेंट हुई महिला बारबार प्रेग्नेंट होनेˈ के पीछे महिला ने बताई वजह