मुंबई के वनराई में एक 20 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने एक ऑटो ड्राइवर पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर स्टेशन परिसर में बेहोश मिली। लड़की के प्राइवेट पार्ट में सीजेरियन ब्लेड और पत्थर के टुकड़े मिले, जिसे इलाज के दौरान डॉक्टर ने निकाला। मुंबई पुलिस ने आरोपी रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पालघर जिला के नालासोपारा इलाके की रहने वाली है। होश में आने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि रेप करने के बाद ऑटो वाले ने उसके प्राइवेट पार्ट में ब्लेड और पत्थर डाला। इस मामले में अब पुलिस का कहना है कि लड़की गलत बयान देकर पुलिस को भरमाने में लगी हुई है। उसने अपने प्राइवेट पार्ट में खुद से ब्लेड डाला था।
इस वजह से बोला झूठपुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने माता-पिता की डांट से बचने के लिए इतना बड़ा झूठ बोला। लड़की एक ऑटो वाले के साथ अरनाला बीच गई हुई थी। पहचान पत्र न होने के कारण गेस्ट हाउस में दोनों नहीं रुक सके। इस वजह से दोनों को बीच पर ही रुकना पड़ा। अँधेरे का फायदा उठाकर लड़के ने उसके साथ रेप किया और भाग गया। लड़की वहाँ से नालासोपारा रेलवे स्टेशन पहुंची। उसे डर था की घर वाले मारपीट करेंगे तो उसने मेडिकल से सीजेरियन ब्लेड खरीदा और अपने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया।
You may also like
Israel Condemns Kashmir Terror Attack, Urges Pakistan to Act Against Militancy
मृत्यु के बाद मुंडन क्यों अनिवार्य माना जाता है? 99% लोग इसकी असली वजह नहीं जानते ⤙
29 अप्रैल मंगलवार की सुबह से ही इन राशियों की लगेगी करोड़ों की लॉटरी, जानिए कहीं वो आपकी राशि तो नहीं
Galaxy Buds 3 Pro and Pixel Buds Pro 2 Get Major Discounts at Best Buy Outlet
बिहार में गर्भवती नौकरी सेवा का खुलासा: महिलाओं का शोषण करने वाला गिरोह गिरफ्तार