हम सभी ने कभी न कभी सपना देखा होगा कि हमको कोई तिजोरी मिल गई। उसके अंदर खजाने या रुपये भरे हुए थे जिसके बाद हम अमीर हो गए। वैसे तो ये सपना ही है लेकिन कभी-कभी ये हकीकत में बदल जाता है। कुछ ऐसा ही इंग्लैंड के पिता-पुत्र के साथ हुआ है। उनके चुंबक में तिजोरी चिपक गई थी।
तिजोरी को दोनों बाप-बेटों ने खोलने का फैसला किया। जब उन्होंने काफी मेहनत के बाद उसे खोला तो अंदर रखी चीज को देखकर दोनों हैरान हो गए। इसके बाद उन दोनों ने बड़ा फैसला ले लिया। इस तिजोरी को उसके असली मालिक के पास भेज दिया। अब दोनों की ही खूब तारीफ हो रही है।
विटहैम नदी में मिली तिजोरीइंग्लैंड के रहने वाले जॉर्ज टिंडले 15 साल के हैं। वो अपने पिता केविन जो कि 52 साल के हैं, उनके साथ लिंकनशायर के ग्रैंथम में रहते हैं। दोनों को मछलियां पकड़ने का बहुत शौक है। इसके अलावा दोनों एक अजीब शौक भी रखते हैं। ये लोग नदी में चुंबक डाला करते हैं और रहस्यमयी चीजों की तलाश किया करते हैं।
हाल ही में दोनों पिता-पुत्र विटहैम नदी में मछलियां पकड़ने के लिए गए हुए थे। ये लोग अपने साथ चुंबक भी ले गए थे ताकि कुछ अनोखी चीजों को नदी से चिपकाकर बाहर निकाल सकें। दोनों ने चुंबक को जब नदी में डाला तो अचानक ही उनके चुंबक से कोई भारी चीज चिपक गई। जब बाहर निकाला तो वो तिजोरी थी।

दोनों को समझ में नहीं आया कि उनके चुंबक से तिजोरी कैसे चिपक गई। इसके बाद दोनों को जिज्ञासा होने लगी कि आखिर इस तिजोरी के अंदर क्या है। इसके बाद दोनों ने उस तिजोरी को खोलने का फैसला किया। हालांकि तिजोरी को खोलना इतना आसान नहीं था। फिर भी दोनों ने कोशिश करके तिजोरी खोल दी।
जैसे ही तिजोरी खोली, उसके अंदर रखा सामान देखकर दोनों के होश ही उड़ गए। वो तिजोरी रुपयों से भरी हुई थी। उसके अंदर करीब डेढ़ लाख ऑस्ट्रेलियन मुद्रा पड़ी हुई थी। इतने रुपये देखकर वो हैरान हो गए। जब तिजोरी की और पड़ताल की तो उनको बैंक का कार्ड और एक सर्टिफिकेट भी नजर आया जिसको उन्होंने देखा।
दोनों ने दिखाई ईमानदारी, लौटा दी तिजोरीपिता और पुत्र दोनों ने जब कागजातों को पढ़ा तो उसमें रॉब एवरेट व्यापारी का नाम लिखा था। इसके बाद दोनों ने फैसला किया कि वो इस तिजोरी को उसके असली मालिक तक पहुंचा देंगे। दोनों ही इसे लेकर सीथा रॉब के पास चले गए। जब रॉब ने अपनी तिजोरी और उसमें रखा धन देखा तो वो भी हैरान हो गए।
रॉब ने बताया कि उनकी ये तिजोरी ऑफिस में रखी हुई थी। साल 2000 में उनके कार्यालय से ही इसकी चोरी हो गई थी। इसके बाद से तिजोरी कहां थी, किसी को पता नहीं लगा था। आखिरकार 22 सालों बाद उनको तिजोरी मिल गई। रॉब ने दोनों की ईमानदारी की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी एक वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी है जिसमें वो जब चाहें जॉब कर सकते हैं।
You may also like
आज का मेष राशिफल, 9 सितंबर 2025 : खर्च पर आपको कंट्रोल करना चाहिए, यात्रा का संयोग बनेगा
तीन पति, सभी` ने छोड़ा, BF भी दे गया प्रेग्नेंट GF को धोखा, बच्चा होने के 6 महीने बाद हुआ ऐसा खुलासा कि…
सड़क पर तड़प` रही थी लड़की ड्राइवर ने टैक्सी बेचकर कराया इलाज बदले में लड़की ने उसके साथ जो किया वो आपको भी कर देगा हैरान
RailTel Share: नवरत्न कंपनी रेलटेल की झोली में गिरा ₹396 करोड़ का प्रोजेक्ट; 9 Sep को दिखेगा फुल एक्शन
महाभारत युद्ध का रहस्य: शवों का गायब होना और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया