उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना में शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में हृदय विदारक घटना हुई, जब एक पिता अपने मासूम चार बच्चों को लेकर यमुना में कूद गया। इस घटना के चश्मदीद यमुना पुल के नीचे हरियाणा के पानीपत साइड में कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि वह यहां पुराने पुल के नीचे रहते हैं। शुक्रवार दोपहर पुराने पुल से दो बच्चे अचानक नीचे नदी में आकर गिरे। तब उन्होंने ऊपर पुल पर देखा तो एक युवक तुरंत बाद ही दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया।
मासूम समद ने भी कूदते हुए देखा
इसके अलावा एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा के गांव रामड़ा निवासी मासूम समद भी पुराने पुल के नीचे खेल रहा था। समद ने बताया कि युवक ने पहले अपने दो बच्चे नीचे गिराए और बाद में वह दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना नदी में कूद गया। उसने बाबा शिवगिरी को भी बताया था।
वहां आने वाले कुछ युवकों को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की कोल्ड ड्रिंक की दुकान करने वाले सागर ने बताया कि कल दोपहर सलमान व उसके बच्चे कई बार इधर से उधर जाते दिखाई दिए लेकिन उसे नहीं पता था कि ये यमुना में कूद जाएंगे।
कूदने से पूर्व यमुना पार खाए समोसे
सलमान ने बच्चों के साथ यमुना में कूदने से पहले हरियाणा के पानीपत साइड के एक ढाबे पर समोसे खाए। ढाबे पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इसके बाद सलमान व चारों बच्चे यमुना नदी के पुराने पुल की ओर जाते हैं।
सलमान के बच्चों संग यमुना में कूदने के बाद पुलिस व परि परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। यह सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान सलमान की बड़ी बेटी महक की गोद में सबसे छोटी बेटी इनायशा है। सभी शांत बैठे दिखाई दे रहे थे।
पुलिस तत्परता दिखाती तो बचाया जा सकता था हादसा
शामली जिले के कैराना में हुई दर्दनाक घटना के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। सलमान और उसके बच्चों के यमुना में कूदने के मामले में यमुना चौकी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। वार्ड 23 के पूर्व सभासद मेहरबान अंसारी ने बताया कि सलमान द्वारा अपनी बहन को वीडियो भेजे जाने के बाद वह शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे यमुना पुल पर गए थे।
वहां पर उसने एक कांस्टेबल को वीडियो देकर कहा था कि अगर यह आदमी और बच्चे कहीं दिखाई दे तो तुरंत फोन कर देना लेकिन इसके बाद पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक की बहन गुलिस्ता का भी कहना है कि उन्होंने रात में ही यमुना पुल पुलिस को जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर एसडीएम निधि भारद्वाज ने भी यमुना पुल पुलिस चौकी पर कार्यवाहक प्रभारी एसआई मोहित गोदारा से पूछा कि जब सलमान और बच्चे पुल से कूद रहे थे तब तुम्हारी पुलिस कहां थी। अगर यहां पर पुलिस ध्यान देती तो सलमान और उसके बच्चों को यमुना में कूदने से रोका जा सकता था।
इस पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर कड़ी फटकार लगाई। उधर कोतवाली प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह ही सलमान और उसे बच्चों के यमुना में कूदने की जानकारी मिली थी।
दिनभर सोशल मीडिया पर छाया रहा मामला
यूपी के शामली जिले में कैराना के सलमान और उसके बच्चों के यमुना में कूदने की घटना का पता चलने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर भी आक्रोश जताया। कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। शामली के राजन ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कहा कि कैराना में चार बच्चों के साथ युवक सलमान के यमुना में कूदने की घटना दुखद है। जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।
शामली के फव्वारा चौक के नदीम ने कहा कि अन्य लोगों को इस तरह के मामलों से सबक लेना चाहिए। महिलाओं को भी इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुड़ाना के सोहेल ने कहा कि घटना दुखद है।
ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ यमुना में उतरे गोताखोर
एक दिन पहले आत्महत्या के इरादे से अपने चार बच्चों के साथ यमुना में कूदे सलमान और उसके बच्चों का देर शाम तक भी पता नहीं चलने पर प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलिंडर से लैस गोताखोरों को बुलाया।
शाम करीब साढ़े 7 बजे तक भी सलमान और उसके बच्चों का कोई पता नहीं चलने पर पीएसी के दो गोताखोर कमर पर पीछे ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर यमुना के पानी में उतरे और यमुना में कूदे सलमान और उसे बच्चों की तलाश शुरू की।
चार बच्चों संग नदी में कूदा पति
यूपी के कैराना से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मोहल्ला खेलकला में पत्नी झगड़ा करके प्रेमी संग चली गई। उसका पति सलमान (38) अपनी बेटी महक (12), शिफा (पांच साल), नायशा (आठ माह) और बेटे आयान (तीन साल) के साथ शुक्रवार दोपहर एक बजे यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले सलमान ने अपने बच्चों के साथ रोते हुए वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा। वीडियो में उसने अपनी तथा बच्चों की मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दोनों ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी। यमुना में गोताखोर पांचों को तलाश कर रहे हैं।
सलमान पंजाब के लुधियाना में रेहड़ी पर केले बेचता है। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। शुक्रवार को सुबह अपनी बहन गुलिस्ता को काम पर जाने के लिए कहकर अपने चारों बच्चों को साथ लेकर घर से निकला। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सलमान व बच्चों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
दोपहर करीब एक बजे सलमान अपने चारों बच्चों के साथ पुराने पुल से यमुना में कूद गया। यमुना में कूदने से पहले उसने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की वीडियो बनाकर बहन गुलिस्ता को भेजी लेकिन उसने वीडियो शनिवार की सुबह देखी।
गुलिस्ता ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि वह बच्चों के साथ यमुना में कूद गया है। यमुना पर प्रत्यक्षदर्शी साधु शिवगिरी और मासूम समद ने सलमान के बच्चों संग यमुना में कूदने की जानकारी दी।
वीडियो में सलमान ने बयां किया सात माह का दर्द
कैराना के मोहल्ला खेलकला के एक युवक सलमान ने चार बच्चों समेत आत्मघाती कदम ऐसे ही नहीं उठाया। पिछले सात माह से वह पत्नी और उसके प्रेमी के कारण पूरी तरह से टूट चुका था।
परिजनों का दावा है कि सात माह में पांच बार उसकी पत्नी झगड़ा कर प्रेमी के साथ जा चुकी थी, मगर वह हर बार उसे समझाकर मना लेता था। 4.10 मिनट के तीन वीडियो में सलमान ने अपने सात माह के दर्द को बयां किया है। तीनों वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। वीडियो में दो मासूम भी रोते नजर आ रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि सलमान ने शुक्रवार को करीब दोपहर 12 बजे अपनी बहन के व्हाट्सएप नंबर पर एक के बाद एक तीन वीडियो शेयर किए। इनमें उसने अपने व बच्चों के दर्द को बयां है।
You may also like
स्वयंसेवकों को बताई डा. हेडगेवार की जीवन यात्रा
स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मिले अंतरराज्यीय गिरोह के तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ऑस्ट्रेलिया यात्रा: तीन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
गुनाः आत्माराम पारदी हत्या मामले में बर्खास्त एसआई कुशवाह गिरफ्तार
मुरैनाः कैला देवी से लौट रे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटे, 2 की मौत और 18 घायल