अहमद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ उसी के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। भाई उसको जहर खाने की धमकी देकर यौन शोषण करता था।
लखनऊ। महिलाएं बाहर से ज्यादा अब अपने घर में ही असुरक्षित हैं। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। । उनके खुद के रिश्तेदार ही उनके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। ऐसा ही रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। अहमद थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ उसी के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। भाई उसको जहर खाने की धमकी देकर यौन शोषण करता था। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ मुंबई ले गया। वहां आरोपी ने लड़की को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। किसी तरह दोनों की जान बची।
पहली बार खेत में किया था दुष्कर्मपीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी सगी मौसी का बेटा विकास गांव आया था वह लड़की को बहला फुसलाकर खेत ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विकास उसे जहर खाकर मरने की धमकी देता था। कुछ दिन आरोपी पीड़िता को अपने साथ दिल्ली अपने घर ले गया और वहीं से वो लड़की को मुंबई ले गया। वहां भी वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता के पिता ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लड़की को जहर खिलायाक्रूरता की सारी हदें पार होने के बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। किसी तरह मुंबई में दोनों की जान बची। इसके बाद दोनों दिल्ली लौट आए। पीड़िता ने अपने घर पहुंचने के बाद परिवार से सारी सच्चाई बताई। वहीं पुलिस ने भी आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की और बाद में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी। जांच के बाद कोर्ट ने अब आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।
You may also like
भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव, पड़ोसी देश किसके साथ?
ये नेता बना भारत का सबसे बेस्ट मुख्यमंत्री, भौकाल ऐसा आस पास भी नहीं फटक पाया कोई CM ˠ
Petrol-Diesel Price: जाने देश के महानगरों सहित राजस्थान में आज क्या भाव बिक रहा हैं पेट्रोल और डीजल
Pakistan Stunned By India's Counter Attack : भारत के जवाबी हमले से थर्राया पाकिस्तान, भारतीय सेना ने 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए
Bharat pak war : भारतीय ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह! पीएसएल खिलाड़ी की जान खतरे में..