बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा शुरू
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को दिल्ली से दूसरी बार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा छतरपुर के कात्यायनी माता मंदिर से आरंभ हुई और इसका पहला पड़ाव जीरखोद मंदिर होगा। दिल्ली से वृंदावन तक फैली इस यात्रा में देशभर से हजारों साधु-संत शामिल हो रहे हैं। इसका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का अंत और हिंदू समाज में एकता को बढ़ावा देना है।
इस यात्रा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। विभिन्न स्थानों पर भगवा झंडे लहराते हुए, जयघोष और भक्तों की भीड़ इस आयोजन की गंभीरता को दर्शा रही है। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट मैप और प्रमुख पड़ावों की जानकारी पहले ही साझा की गई है। बाबा बागेश्वर की यह यात्रा 10 दिनों तक रोजाना 15 किलोमीटर चलेगी, जो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गुजरेगी.
धीरेंद्र शास्त्री का संदेश
यात्रा के संबंध में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'यह पदयात्रा 80 करोड़ लोगों की है और 150 करोड़ लोगों के हितों के लिए है। देश में हर व्यक्ति सनातनी है। यह यात्रा हिंदुओं में एकता और जागरूकता लाने का प्रयास है, न कि किसी राजनीतिक विरोध का हिस्सा।' उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कोई व्यक्ति पदयात्री का भेष बनाकर उपद्रव न करे। यात्रा तीन राज्यों से होकर गुजरेगी और यह बालाजी और बांके बिहारी के मिलन की यात्रा है।
'हिंदू जातिवाद और क्षेत्रवाद में बंटते जा रहे हैं, जिससे भविष्य में अन्य धर्मों का आधिपत्य बढ़ सकता है। हमारी चिंता यही है कि हिंदू एकजुट रहें।' उन्होंने कहा कि यह एक जमीनी लड़ाई है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि हिंदू किसी विभाजन में न फंसें।
पदयात्रा में शामिल होने वाले विशेष मेहमान
इस यात्रा में कई प्रमुख साधु-संत शामिल होंगे, जैसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, जया किशोरी, इंद्रेश उपाध्याय, और अन्य। इसके अलावा, संजय दत्त, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, और अन्य वीआईपी भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे.
यात्रा का कार्यक्रम
7 नवंबर: दिल्ली के छतरपुर मंदिर से जीरखोद मंदिर
8 नवंबर: फरीदाबाद के बायोटेक कॉलेज से दशहरा मैदान NIT
9 नवंबर: बल्लभगढ़ मंडी से सीकरी के डॉ. एच.एन. अग्रवाल धर्मशाला + ध्रुव गार्डन
10 नवंबर: पृथला के बाघोंला अडानी पेट्रोल पंप से पलवल के गर्वमेंट हाई स्कूल
11 नवंबर: पलवल के शुगर मिल से मीठा गांव
12 नवंबर: होडल मंडी से वनचारी (JBM)
13 नवंबर: कोट-1 बॉर्डर से कोसी मंडी
14 नवंबर: वेकमेट इंडिया कंपनी के सामने से गुप्ता टेंट एंड छाता बिलौठी
15 नवंबर: यादव हरियाणा ढाबा से जैत के राधा गोविंद जी मंदिर
16 नवंबर: छठीकरा के चार धाम से वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर.
पदयात्रा का उद्देश्य
बागेश्वर सरकार ने अपनी पदयात्रा के संकल्पों में समाज में समरसता, भारत को एक गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बनाना, मां यमुना की स्वच्छता, ब्रजधाम को मांस और मदिरा से मुक्त करना, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना, प्राचीन वृंदावन की पुनर्स्थापना, और श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण शामिल किया है.
You may also like

मैं सत्य की खोज में निकला हूं, विश्व शांति की चाहत... कुशीनगर में पकड़ाया संदिग्ध युवक, बयान पर पुलिस हैरान

छत्तीसगढ़ में आठ लाख रुपए के इनामी दो माओवादियों समेत सात ने किया आत्मसमर्पण

आईएफएफआई 2025 : 50 साल के सिनेमाई सफर पर रजनीकांत को किया जाएगा सम्मानित

शौच करनेˈ निकले युवक पर बाघ ने किया हमला पालतू कुत्ते ने इस तरह से बचाई मालिक की जान﹒

उज्जैनः शास्त्रीय और लोक गायन की मधु वर्षा के साथ कालिदास समारोह का समापन





