गोल्डमैन सैक्स ने भारत में इस साल बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोशन लिस्ट जारी की है। इस बार 49 कर्मचारियों को एमडी बनाया गया है, जबकि पिछले साल यानी 2023 में यह संख्या 35 थी। कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी भारत में मौजूद बड़े अवसरों और यहां गोल्डमैन सैक्स के बढ़ते निवेश को दिखाती है। पिछले 3 दशकों से कंपनी भारतीय बिजनेस के साथ मिलकर मजबूत साझेदारी निभा रही है। गोल्डमैन सैक्स में ‘मैनेजिंग डायरेक्टर’ का प्रमोशन हर 2 साल में होता है। यह पद कंपनी में 'पार्टनर' के ठीक नीचे दूसरा सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है।
बेंगलुरु में हुए सबसे ज्यादा प्रमोशन
गोल्डमैन सैक्स ने इस साल भारत में सबसे ज्यादा प्रमोशन अपने बेंगलुरु ऑफिस में किए हैं। यहां 38 कर्मचारियों को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पद पर प्रमोट किया गया है। बेंगलुरु कंपनी का एक बड़ा ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब है, जहां से कई देशों के लिए टेक और इनोवेशन से जुड़े काम किए जाते हैं। इसके अलावा, मुंबई ऑफिस में 6 लोगों को MD बनाया गया है। यह ऑफिस गोल्डमैन सैक्स के भारत में बिजनेस ऑपरेशन्स को संभालता है। वहीं, हैदराबाद ऑफिस में 5 कर्मचारियों को प्रमोशन मिला है।
MD प्रमोशन में भारतीयों का दबदबा, न्यूयॉर्क-लंदन के बाद बेंगलुरु सबसे आगे
दुनियाभर में देखें तो 2025 में कंपनी ने कुल 638 लोगों को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया है। इनमें से 94 भारतीय नागरिक हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2023 में 80 और 2021 में 71 भारतीयों को यह पद मिला था। खास बात यह है कि बेंगलुरु ऑफिस में न्यूयॉर्क और लंदन के बाद सबसे ज्यादा प्रमोशन हुए हैं। यह दिखाता है कि भारत गोल्डमैन सैक्स के लिए कितना अहम मार्केट बन चुका है। न्यूयॉर्क मुख्यालय के बाद भारत कंपनी का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।
भारत में 8,000 से ज्यादा कर्मचारी
गोल्डमैन सैक्स के भारत में 8,000 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं, पूरी दुनिया में कंपनी के करीब 46,000 प्रोफेशनल्स जुड़े हुए हैं। यानी कंपनी के कुल कर्मचारियों में से एक बड़ा हिस्सा भारत से काम करता है। इस साल भारत में जिन कर्मचारियों को मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पद पर प्रमोट किया गया है, उनमें कुछ अहम नाम भी शामिल हैं। इनमें कैलाश सोनी, जो कंपनी के इंडिया इक्विटी कैपिटल मार्केट्स (ECM) के प्रमुख हैं। वहीं, संतनु सेनगुप्ता- जो गोल्डमैन सैक्स के मुख्य भारत अर्थशास्त्री (चीफ इंडिया इकॉनॉमिस्ट) हैं।

You may also like

फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस का झांसा देकर 3.75 करोड़ रुपये की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में व्यापक भागीदारी करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्रः मुख्यमंत्री से मिले स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी, बैज-स्कार्फ से किया स्वागत

मप्र में मुस्कान विशेष अभियान के तहत 6 दिन में 314 से अधिक बालिकाएं सकुशल दस्तयाब

भगवत गीता से मिलती है कर्तव्य, आत्मज्ञान और भक्ति के मार्ग पर चलने की सीखः राजेन्द्र शुक्ल