देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात जुटे हमारे वीर जवानों के सम्मान में आज शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।आज शाम 4 बजे तिरंगा यात्रा निकलेगी। यात्रा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगी। फिर शहीद स्मारक, गवर्नमेंट हॉस्टल, एमआई रोड पर इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए जाएंगे और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य देश के वीर जवानों का सम्मान करना और मौजूदा हालात में जनता को एकजुटता का संदेश देना है।
कांग्रेस संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी, पूर्व सांसद, विधायक, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, छात्र नेता और वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता यह संदेश देना चाहते हैं कि संकट की घड़ी में पूरा देश सेना के साथ एकजुट है। साथ ही यह यात्रा नागरिकों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी देगी। इस यात्रा में हर वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि तिरंगे की गरिमा और सैनिकों के बलिदान को लोगों तक पहुंचाया जा सके।
You may also like
सभी को शांति से रहना सीखना होगा : माकपा नेता मोहम्मद सलीम
दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
Bhojpuri Song: “सेनुरा डाल के”: पवन सिंह और प्रियंका सिंह की जोड़ी का नया धमाका, बना भोजपुरी दिलों की धड़कन
ये सब्जी वाला चंद दिनों में बन बैठा करोड़पति, ठगी करने का ऐसा तरीका उलझते चले गए लोग ˠ
घर से मिला पौने छह क्विंटल डोडाचूरा