अलवर में एक कुत्ता कमरे में सो रहे 9 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया। पास में सो रही 3 साल की बहन ने जब यह देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान कुत्ते ने बहन की आंख नोच ली। कुत्ते ने दोनों को नोच डाला। बहन को कुल 6 टांके आए हैं। जबकि, 9 महीने के बच्चे को 4 टांके आए हैं। घटना कोटकासिम के जोड़िया गांव की है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ जोड़िया गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। वे एक ही मकान में रहते हैं। सुनील कुमार ने बताया- रविवार शाम 4.30 बजे उनका बेटा माेहान (9 महीने) कमरे में सो रहा था। बेटी चंचल (3 साल) भी उसके बगल में थी। तभी कुत्ता कमरे में आया और 9 महीने के बेटे को घसीटकर बाहर ले जाने लगा।
बच्चे को छोड़कर बहन पर हमला कर दिया
बेटी चंचल ने जब यह देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की ओर दौड़ी। कुत्ते ने 9 महीने के बेटे को छोड़कर बेटी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और आंखों को नोच डाला। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से बचाया। बच्ची की आंख में गंभीर चोट है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसे दिखाई देगा या नहीं।
दोनों को 10 टांके आए
इस दौरान कुत्ते ने दोनों भाई-बहन को नोच डाला। दोनों के मुंह और सिर पर करीब 10 टांके आए। लहूलुहान हालत में उन्हें कोटकासिम अस्पताल लाया गया। इसके बाद रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
You may also like
यूपी की तरह किन राज्यों में भी अग्निवीरों को मिलता है आरक्षण, यहां देख लें पूरी लिस्ट
₹100 और ₹200 के नोट बंद होंगे? RBI का नया आदेश सुनकर रह जाएंगे हैरान
“सालों के आंसू, उम्मीद और सपनों…”, RCB की जीत पर अक्षरा सिंह ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में बताई ये नई बात
Vedang Raina की 25वीं वर्षगांठ: जिम्मेदारियों का एहसास