इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को कोरोना के फिर दो नए मरीज मिले हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें घर पर आइसोलेट किया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। इनमें से एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। इन्हें मिलाकर शहर में इस साल अब तक कोरोना के पांच मरीज मिल चुके हैं।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने बताया कि दोनों नए मरीज 30 और 35 वर्ष के युवक हैं। उन्हें कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। दोनों को बुखार, सर्दी, खांसी की शिकायत के बाद प्राइवेट लैब में जांच कराई थी। इसमें पता चला कि दोनों कोरोना पॉजिटिव हैं। इनके फिर से एक बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है और उनके सैंपल लिए जाएंगे।
इसके पूर्व अप्रैल में कोरोना के दो मरीज मिले थे। इनमें एक युवक था, जबकि दूसरी बुजुर्ग महिला थी। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। दोनों को अलग-अलग बीमारियां भी थी। इनमें से महिला की किडनी और बीमारि के चलते मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य पॉजिटिव मरीज मिला था। इस तरह इस साल अब तक कोरोना पॉजिटिव के 5 मरीज मिले हैं।
You may also like
शक ने ली जान: नाबालिग के मामा ने 17 साल के युवक को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का केस दर्ज
RULET 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने लॉ एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड किए जारी, इस दिन होगा परीक्षा का आयोजन
बेंगलुरु भगदड़ मामले की जांच करेगी सीआईडी, कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को दी जानकारी
स्कूली छात्रों को मिलेंगी छह लाख स्टील बोतलें, मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया एलान
बसोहली के मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण, उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला