पटना। बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ठंडी हवाओं और बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर अब बिहार में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते राज्य के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मोंथा तूफान की वजह से बिहार में दक्षिण-पूर्वी दिशा से ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। जिससे दिन का तापमान 4 से 6 डिग्री तक नीचे चला गया है। पटना, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, दरभंगा और भागलपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिससे लोगों को ठंडक का एहसास और बढ़ गया है।
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुंगेर और बांका में आज अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, मधुबनी, दरभंगा, भागलपुर और जमुई में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। शेष जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में गरज-चमक और ठनका गिरने का खतरा बना रहेगा।
राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान में बादल छाए हैं और सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक नीचे चला गया है। जिससे दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो गया है।
You may also like
 - नवंबर 2025 मूवी रिलीज: हक, दे दे प्यार दे 2, तेरे इश्क में, 120 बहादुर... सिनेमाघर में रिलीज हो रहीं 7 फिल्में
 - अखिलेश यादव ने ChatGpt से किया सवाल, व्हाई RSS बैन? पूछा- करेंगे केस, निशाने पर सीएम योगी
 - 'डाइनिंग विद द कपूर्स' OTT रिलीज डेट: राज कपूर के 100 साल के जश्न में साथ आया परिवार, पर गायब हैं आलिया भट्ट!
 - दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया
 - ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में भारत को चार विकेट से हराया





