
हरिद्वार। अज्ञात वाहन की टक्कर में एक कांवडि़या घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल घायल कांवडि़ए को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने कांवडि़ए के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक कांवडि़या चण्डी चौक फ्लाई ओवर के ऊपर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर से घायल हो गया। घायल कांवडि़ए का नाम पता अलीन उम्र 32 वर्ष पुत्र महिपाल निवासी गुड़गांव हरियाणा बताया गया है। हादसे के बाद मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश खत्री ने कांवड़िए को तत्काल निजी वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाय। पुलिस ने घायल कांवडि़ए को परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं दूसरी ओर लक्सर मार्ग स्थित बादशाहपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप एक कांवडि़या बाइक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से गंभीर घायल हो गया। घायल कांवडि़ए को नाम करमबीर निवासी पानीपत हरियाणा बताया गया है। पुलिस ने घायल कांवडि़ए को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
You may also like
चुनाव आयोग का दावा- बिहार में 50 लाख से ज्यादा वोटर नहीं मिले घर पर, 18 लाख मृत पाए गए, कट सकते हैं इनके नाम
हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को मजबूत करने को लेकर उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
बिहार का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान वोट चोरी की कवायद : रणदीप सिंह सुरजेवाला
जन्मदिन विशेष : विराट कोहली का वो चहेता गेंदबाज जिसके करियर पर रोहित शर्मा की कप्तानी में लगा ब्रेक
बिहार में गन हाउस से कारतूस तस्करी का खुलासा, पांच गिरफ्तार