भोपाल । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर खादी महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में खादी उत्पादों की खरीददारी की। खादी महोत्सव के तहत खादी इंडिया भोपाल में प्रदर्शित खादी ग्रामोद्योग के विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया।
राज्यपाल पटेल ने खादी निर्माण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली। कताई मशीन चलाकर खादी के उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान की सफलता के लिए खादी के महत्व और उपयोगिता के संबंध में विजिटर्स बुक में विचार भी लिखे।
राज्यपाल पटेल का शोरूम पहुँचने पर खादी ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनायी। दीप प्रज्ज्वलन कर नमन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
You may also like
IND W vs PAK W: पाकिस्तान महिला टीम को इतनी बार भारत ने है रौंदा, हेड टू हेड रिकॉर्ड देख चौंधिया जाएंगी आंखें
यूनिवर्सिटी में शर्मनाक हरकत! चपरासी ने छात्रा के साथ की दुष्कर्म की कोशिश
Airport Jobs 2025: एयरपोर्ट पर बिना परीक्षा मिल रही नौकरी, नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1.20 लाख महीने की सैलरी
वर्ल्ड स्माइल डे 2025: मुस्कुराना क्यों जरूरी है? वैज्ञानिक दृष्टि से समझें महत्व
दांतन में पुल धंसने से आवागमन ठप, छात्रों और ग्रामीणों में आक्रोश