भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
करूर भगदड़: विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की मदद का किया एलान
'मन की बात' : पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर को खादी प्रोडक्ट खरीदने और 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देने का आह्वान किया
तीन दिनों में 'ओजी' ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर घमाल, 'जॉली एलएलबी 3' को छोड़ा पीछे
मजेदार जोक्स: पप्पू, पढ़ाई क्यों नहीं करता?
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ग्रीन फिट इंडिया मैराथन में किया फ्लैग ऑफ