
मुंबई। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के नेवासा फाटा स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। अहिल्यानगर पुलिस की टीम यहां आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। इस घटना की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अहिल्यानगर के नेवासा में मयूर फर्नीचर नामक दुकान में बीती रात करीब एक बजे आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फर्नीचर की दुकान में ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जा सका। इससे दुकान में सोए एक ही परिवार के 5 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान मयूर अरुण रसाने (45), पायल मयूर रसाने (38), अंश मयूर रसाने (10), चैतन्य मयूर रसाने (7) और एक वृद्ध महिला के रुप में की गई है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आज सुबह तक आग पर काबू पाया। पुलिस घटनास्थल पर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
You may also like
ये 3 इशारे जाहिर करते हैं कि लड़की नहीं करती हैˈ आपको पसंद छोड़ दीजिये उसका पीछा
गांव का नाम शारीरिक संबंध पर रखा ग्रामीण हुए परेशान.. किसीˈ को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल
तांत्रिक को घर ले गई महिला, झाड़-फूंक के बाद उड़ा ले गया ऐसी चीज… पीटती रह गई माथा
सहेली के प्यार में औरत से बना मर्द लेकिन हो गईˈ बड़ी गड़बड़ माथा पीट रहे दोनों
OOPS Moment का शिकार हुईं ये 3 एक्ट्रेस एक का दिखाˈ अंडरगारमेंट तो किसी का…